{"_id":"691740dd1d2d84cba10849f3","slug":"the-little-ones-showed-their-strength-in-sports-noida-news-c-23-1-lko1064-80496-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नन्हे-मुन्नों ने खेलों में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नन्हे-मुन्नों ने खेलों में दिखाया दम
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसफ स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस की शुरुआत हुई। नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। नन्हे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
पहले दिन पटेल सदन 533 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि टैगोर सदन 434 अंकों के साथ दूसरे, बोस सदन 422 अंकों के साथ तीसरे और गांधी सदन 398 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। घुड़दौड़ में बालक वर्ग में इशांक भाटी, अर्णव चौधरी और वियंश दक्ष विजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में दर्शनी सिंह, नित्या सिंह और निविया सिंह ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आयुष शर्मा, दर्शित श्रीवास्तव और लक्षित हुन ने पदक जीते, जबकि बालिका वर्ग में चाहत सिंह, प्रशा भाटी और लक्षिता भाटी विजेता रहीं।
पूर्व प्रधानाचार्य फादर डेनिस डिसूजा ने बच्चों को खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने कहा कि नन्हे-मुन्नों ने खेलों के जरिए अनुशासन, एकता और समन्वय का परिचय दिया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। ब्यूरो