{"_id":"6ad76c16e291088442098ac6","slug":"the-list-of-up-board-examination-centers-will-be-released-on-october-24-noida-news-c-23-1-lko1064-109718-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची 24 अक्टूबर को होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची 24 अक्टूबर को होगी जारी
विज्ञापन
- आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची, पांच फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अहम चरण में पहुंच गई है। बोर्ड ने केंद्रों की सूची जारी करने की तारीख में बदलाव करते हुए अब 24 अक्टूबर निर्धारित की है। इसके बाद विद्यालयों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को केंद्र आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 नवंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से 23 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 28 अक्टूबर से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन चयनित और चयनित नहीं किए गए परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। छह नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त आपत्तियों की जांच कर उनका निस्तारण करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित विद्यालयों और विद्यार्थियों के आवंटन की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों की दूरी निर्धारित मानकों से अधिक होने या क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थियों को आवंटित किए जाने जैसी समस्याओं पर संबंधित पक्ष 21 नवंबर तक प्रत्यावेदन दे सकेंगे। बोर्ड की प्रक्रिया के तहत डिबार, मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई का सामना कर रहे और अपात्र विद्यालयों की स्थिति भी स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
निर्धारित समय सीमा का उद्देश्य केंद्र आवंटन से जुड़ी शिकायतों की जांच कर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। अब विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों की निगाहें अंतिम सूची पर टिकी हैं, जिससे परीक्षा केंद्रों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।