फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The lintel of a house under construction collapsed, burying a labourer and a mason.

Noida News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मजदूर और मिस्त्री दबे

Thu, 06 Nov 2025 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The lintel of a house under construction collapsed, burying a labourer and a mason.
चंदौसी(संभल)। बदायूं चुंगी की शिवपुरी कॉलोनी में बुधवार शाम करीब पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालते समय अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में काम कर रहे मजदूर और मिस्त्री लिंटर के मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे यातायात पुलिसकर्मी और लोगों ने मिस्त्री और मजदूर को मलबे से बाहर निकाला और फिर उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को शिवपुरी कॉलोनी निवासी नन्हे प्रजापति के मकान पर करीब 150 गज का लिंटर डाला जा रहा था। काम लगभग पूरा हो चुका था। तभी अचानक लिंटर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में मजदूर वीरेश निवासी गांव खानपुर थाना बिलारी और एक मिस्त्री मलबे में दब गए। सूचना पाकर यातायात पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

यातायात पुलिस और लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल मजदूर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, मिस्त्री को मकान मालिक अपने साथ ले गया। वहीं, जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित बलियान भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अधिकांश लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed