फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The lift was very old and dilapidated, fell due to wire break

Noida News: लिफ्ट काफी पुरानी और जर्जर थी, तार टूटने से गिरी थी

Mon, 09 Jan 2023 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
The lift was very old and dilapidated, fell due to wire break
नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में पान मसाला फैक्टरी में लिफ्ट गिरने का मामला
विज्ञापन


पुलिस ने लापरवाही से मौत और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया
लिफ्ट में सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे, कई साल से देखरेख नहीं हो रही थी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पान मसाला फैक्टरी में तार टूटने से लिफ्ट गिरी थी। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी। लिफ्ट का मुआयना करने के दौरान पुलिस को पता चला कि लिफ्ट काफी पुरानी व जर्जर हालत में थी। लिफ्ट में सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं थे। कई साल से लिफ्ट की देखरेख नहीं हो रही थी। ऐसे में इस जर्जर लिफ्ट के इस्तेमाल की इजाजत किसने दी थी, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस ने घटना को लेकर लापरवाही से हुई मौत और गैर इरादतन हत्या का भी मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दिया है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी मालिक दिल्ली मेंं मौजूद नहीं है। पुलिस ने मालिक को नोटिस जारी कर तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा है। वहीं घटना में घायल सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है।
जांच में पता चला है कि इस इमारत में पांच साल से पान मसाला की फैक्टरी चल रही है। इससे पहले यहां कार का शोरूम था। बताया जा रहा है कि शोरूम रहने के दौरान ही इमारत में लिफ्ट लगाई गई थी। काफी समय से इसकी देखरेख नहीं हो रही थी लेकिन लिफ्ट को बंद करने के बजाय इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। लिफ्ट खराब होने के बावजूद यहां काम करने वाले कर्मचारी इसका इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट के इस्तेमाल को रोका क्यों नहीं गया था और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन



चौथी मंजिल पर सफाई के लिए जा रहे थे कर्मचारी
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आठ कर्मचारी सफाई करने के लिए चौथी मंजिल पर जा रहे थे। चार कर्मचारी सीढ़ी से ऊपर गए, जबकि कुलवंत, दीपक, सन्नी व सूरज लिफ्ट के जरिये चौथी मंजिल पर जा रहे थे। तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट की तार टूट गई। इसके बाद लिफ्ट बेसमेंट में जा गिरी। सीढि़यों से ऊपर जा रहे कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि लिफ्ट के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि सभी डर गए और नीचे की ओर भागे। नीचे पहुंचने पर पता चला कि लिफ्ट टूटकर गिरी है। इसके बाद सभी ने शोर मचाया और घायलों को लिफ्ट से निकालने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठेके पर काम कर रहे थे कर्मचारी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिन कर्मचारियों की मौत हुई है, वह ठेके पर काम कर रहे थे। सभी फैक्टरी के हाउस कीपिंग विभाग से जुड़े थे। सभी कर्मचारी एक निजी कंपनी के जरिये यहां काम कर रहे थे।



क्षेत्रीय विधायक पहुंचे

क्षेत्र के विधायक दुर्गेश पाठक ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर घटना को लेकर पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पीड़ित पक्ष को केस लड़ने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से वकील मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed