फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The lift fell from the 17th floor and stopped on the 10th, father and daughter were scared

Noida News: 17वें से गिरी लिफ्ट 10वें फ्लोर पर रूकी, पिता व बेटी सहमे

Sun, 02 Jul 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The lift fell from the 17th floor and stopped on the 10th, father and daughter were scared
फोटो:
विज्ञापन

-------------
17वें फ्लोर से गिरी लिफ्ट 10वें पर रुकी, पिता व बेटी सहमे

-ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसाइटी में शुक्रवार रात की घटना
-निवासियों ने बिल्डर पर लगाया लापरवाही का आरोप, आए दिन होती है घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसाइटी के विधि टावर की एक लिफ्ट झटके के साथ 17वें फ्लोर से गिरकर 10वें फ्लोर पर आकर रुक गई। लिफ्ट में मौजूद सोसाइटी निवासी और उनकी चार साल की बेटी सहम गए। झटका लगने से बच्ची लिफ्ट के फर्श पर जा गिरी। किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर पिता और बेटी बाहर निकले। घटना के बाद से निवासियों में रोष है। उनका आरोप है कि रखरखाव नहीं होने के कारण आए दिन लिफ्ट में फंसने की घटनाएं हो रहीं हैं।


निवासियों ने बताया कि संजीत अपने परिवार के साथ सोसाइटी के विधि टावर के 23वें फ्लोर पर रहते हैं। शुक्रवार रात वह अपनी चार साल की बेटी के साथ नीचे आ रहे थे। जब लिफ्ट 17वें फ्लोर पर पहुंची तो बिजली चली गई। बिजली जाने के बाद लिफ्ट तेजी के साथ नीचे गिरी और झटके के साथ 10वें फ्लोर पर आकर रुक गई। किसी तरह संजीत ने लिफ्ट का दरवाजा खोला और बेटी को लेकर बाहर निकले। इसके बाद दोनों सीढि़यों से नीचे पहुंचे और व्हाट्सएप ग्रुप पर घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद से पीड़ित संजीत लिफ्ट में जाने से डर रहे हैं। निवासियों ने बताया कि दो दिन पूर्व एक महिला दो बच्चियों के साथ फंस गई थीं। एक सप्ताह पूर्व एक बुजुर्ग फंस गए थे। लगातार शिकायत करने के बाद भी बिल्डर समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। जबकि निवासी समय पर मेंटेनेंस शुल्क जमा कर चुके हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed