फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The legacy of the Srinagar-Leh-Yarkand route was highlighted.

Noida News: श्रीनगर-लेह-यारकंद मार्ग की विरासत बताई

Wed, 28 Jan 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
The legacy of the Srinagar-Leh-Yarkand route was highlighted.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने श्रीनगर–लेह–यारकंद मार्ग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता जेएनयू के इतिहासकार डॉ. महेश रंजन देबाता ने मार्ग को सदियों तक व्यापार, वाणिज्य और सांस्कृतिक संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग उच्च हिमालयी क्षेत्रों को जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न सभ्यताओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संवाद का सशक्त सेतु रहा है।

स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के अधिष्ठाता प्रो. माधव गोविंद ने कहा कि इतिहास केवल युद्धों और राजवंशों तक सीमित नहीं है बल्कि यह संस्कृति को समझने का व्यापक माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उपेंद्र सिंह ने किया। विभाग के संकाय सदस्य डॉ. अंजू, डॉ. प्रियंका, डॉ. अनुराधा, डॉ. पवन, डॉ. विज्ञा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed