फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The killer of the transporter's daughter was shot in the encounter

ट्रांसपोर्टर की बेटी के हत्यारोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

Fri, 22 Oct 2021 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
The killer of the transporter's daughter was shot in the encounter
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ विला सोसाइटी में बुधवार रात ट्रांसपोर्टर की बेटी की हत्या और आभूषण लूटकर फरार हुए आरोपी को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। टीम आरोपी को सूरजपुर कोतवाली लेकर आई थी। शुक्रवार सुबह आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार और लूटा गया सामान बरामद करने के लिए पुलिस 130 मीटर रोड पर आई थी। यहां आरोपी दरोगा हरिराम की पिस्टल छीनकर गोली चलाते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, छलेरा गांव निवासी कालू सिंह चौहान ट्रांसपोर्टर हैं। छलेरा गांव के पास ही उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। वह परिवार के साथ एक साल से पैरामाउंट गोल्फा विला सोसाइटी में रह रहे हैं। बुधवार को बेटी पिंकी चौहान (28) घर पर अकेली थी। इसी दौरान दिल्ली के अलीपुर गांव पल्ला निवासी अर्जुन उनके घर पहुंचा। आरोपी यहां दो घंटे तक रुका और पिंकी का गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी घर में रखे आभूषण आदि लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बटन वाला चाकू, लूटे गए आभूषण का बैग बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए बना रहा था दबाव
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी पिंकी से विवाह करना चाहता था। आरोपी को जब पता चला कि परिजन पिंकी का विवाह करने के लिए लड़का देख रहे हैं, तो आरोपी उसे अकेली पाकर घर पहुंच गया। आरोपी पिंकी पर घर से आभूषण लेकर भागने का दबाव बनाने लगा, लेकिन पिंकी के इनकार करने पर आरोपी ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed