{"_id":"611019188ebc3efccf170896","slug":"the-issue-of-restoration-of-old-pension-will-be-raised-in-the-assembly-mewat-news-noi5981796195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठेगा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठेगा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा
विज्ञापन
नगीना। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने रविवार को गांव भादस में फिरोजपुर झिरका के विधायक मम्मन खान इंजीनियर को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। आगामी 20 अगस्त को हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है जिसको लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने रणनीति तैयार की है। विधायक ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वो इसी माह में चलने वाले सत्र में पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रतिपक्ष के नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा के साथ मिलकर विधानसभा में मांग उठाएंगे।
जिलाध्यक्ष मुनशेद खान ने कहा कि हरियाणा के 2 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकार को पुरानी पेंशन अविलंब बहाल कर कर्मचारियों को हक दिया जाए। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपप्रधान राजेन्द्र ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी 90 विधायकों को समिति अपना मांग पत्र सौंपेंगी। विधानसभा चुनाव में लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने सरकार में आने के लिए पेंशन बहाली का मुद्दा अपने घोषणा पत्र में रखा था। जिसमें मुख्य रूप से सरकार की सहयोगी पार्टी जननायक जनता दल तथा मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस, इनेलो व आम आदमी पार्टी भी है जिन्होंने इस मुद्दे को घोषणा पत्र में जगह दी थी। हर राजनीतिक मंच से पेंशन बहाली का आश्वासन कर्मचारियों को दिया था।
उन्होंने कहा कि पेंशन बहाली कर्मचारियों के लिए उनके सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बता दें कि केंद्र सरकार में 2004 तथा प्रदेश सरकार में 2006 के उपरांत सभी सरकारी कर्मचारियों तथा अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। मौके पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव अरशद व जिला कोषाध्यक्ष इकबाल भादस, हसला सदस्य दिनेश गोयल, चिकित्सा विभाग से वरिष्ठ उप प्रधान राजेन्द्र कुमार, कमल, विनोद, बिजली विभाग के बिजेंद्र,भीम सिंह, हामिद शिक्षा विभाग के आरिफ, नजमू हरि राम, सलीम, कुलदीप चहल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।