फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The issue of exemption in no entry at Pari Chowk heated up in the meeting

Noida News: बैठक में गरमाया परी चौक पर नो एंट्री में छूट का मुद्दा

Tue, 11 Apr 2023 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
The issue of exemption in no entry at Pari Chowk heated up in the meeting
बैठक में गरमाया परी चौक पर नो एंट्री में छूट का मुद्दा
विज्ञापन

फोटो----
- नोएडा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से नोएडा की ओर 9 व परिचौक की ओर 16 घंटे की नो एंट्री का चल रहा है ट्रायल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-14ए स्थित नोएडा ट्रैफिक कंट्रोल कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में मंगलवार को एक्सप्रेस वे की तरह से परी चौक पर भी माल वाहक वाहनों की नो एंट्री के समय में छूट दिए जाने का मामला गरमाया रहा। बैठक में ट्रांसपोर्टर व निजी बस ऑपरेटरों ने नोएडा एक्प्रेसवे के जीरो प्वाइंट से नोएडा की ओर 9 व परी चौक की ओर16 घंटे की नो एंट्री लगाने जाने पर एतराज जताने सहित अन्य परेशानियां गिनाईं। ट्रैफिक विभाग ने बदलाव की गुंजाइश तलाशने का भरोसा दिया।
दरअसल, 7 अप्रैल से 22 अप्रैल तक परी चौक से नोएडा एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट से नोएडा की ओर सुबह सात बजे से 11 बजे तक व शाम में पांच बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री की घोषणा की गई है। वहीं परी चौक की ओर सुबह सात बजे से रात के 11 बजे तक नो एंट्री की व्यवस्था को लागू किया गया है। इसको लेकर ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा में कुछ औद्योगिक इकाईयां ऐसी भी है जो 24 घंटे शिफ्टों में चलती है। ऐसी फैक्टि्रयों में कच्चा माल समय से पहुंचाने में नो एंट्री बड़ी बाधा बन रही है। इस बैठक में डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के अलावा एसडीएम कोमल पंवार, एआरटीओ व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रतिनिधियों के साथ सभी जोन में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी शामिल रहे।
विज्ञापन

-----
गलगोटिया कट नहीं है उपयुक्त:
बैठक में ट्रैफिक विभाग द्वारा ट्रांसपोर्टरों को परी चौक की जगह नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन व गलगोटिया कट से उतारने की योजना को सिरे से नकार दिया गया। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यह कट काफी छोटा है। बड़े मालवाहक वाहन इस कट से नहीं आ-जा सकते। इस वजह से यमुना एक्सप्रेस या नोएडा एक्सप्रेस वे से ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में जाने वाले मालवाहक चालकों के लिए परी चौक का चक्कर काटना मजबूरी है। ट
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बस ऑपरेटरों ने भी जताई नाराजगी:
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्सप्रेस वे पर बस ऑपरेटरों ने भी परी चौक पर नो एंट्री की व्यवस्था में बदलाव की मांग की। बैठक में बस स्टैंड की मौजूदा स्थिति में परिवर्तन को लेकर बातचीत हुई। जिसमें परी चौक से कुछ दूरी आगे बसों को खड़ी करने के लिए स्टैंड बनाने की बात को प्राथमिकता से रखा गया।

--------
मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों व बस ऑपरेटरों के साथ नो एंट्री को लेकर बैठक की गई। इसमें नो एंट्री के ट्रायल में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। कुछ बिंदुओं को लेकर ट्रैफिक विभाग दोबारा सर्वे करेगा। अभी ट्रायल यथावत जारी रहेगा।
- अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed