फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The increasing pollution in the city due to burning of garbage in the open

बुखार से मासूम की मौत

Sun, 07 Nov 2021 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
The increasing pollution in the city due to burning of garbage in the open
The increasing pollution in the city due to burning of garbage in the open
नूंह/पुन्हाना। पुन्हाना खंड के गांव जालीका में तेज बुखार से 6 वर्षीय मासूम तसील की मौत हो गई। जिले में अब तक डेंगू से एक बच्चे की तथा तेज बुखार से 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिले के लोगों को डेंगू एवं वायरल फीवर से अभी भी राहत नहीं मिल रही है। बुखार में मरीजों के प्लेटलेट्स कम होने पर परिजन भयभीत हो जाते हैं। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक डेेंगू के 391 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जालीका गांव के छह वर्षीय तसील पुत्र नौमान को शुक्रवार शाम को अचानक तेज बुखार हुआ था। परिजनों ने उसका उपचार पिनगवां के एक डॉक्टर से शुरू करवाया। शनिवार को तसील को बुखार से राहत नहीं मिली। डॉक्टर ने उसके रक्त की जांच की तो प्लेटलेट्स काफी कम निकलीं। डॉक्टरों ने उसके परिजनों को सलाह दी कि वे तुरंत ही तसील को नल्हड़ मेडिकल कालेज में उपचार के लिए ले जाएं। तसील के परिजन एवं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि तसील को नल्हड़ मेडिक़ल कालेज ले जाते समय गोहना मोड़ पर उसने दोपहर 12 बजे आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि तेज बुखार में प्लेटलेट्स कम होने पर ही तसील की मौत हुई है।
विज्ञापन

लोगों में जानकारी का अभाव
मच्छरों के प्रकोप से इस बार जिले में तेज बुखार व डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग मच्छरों से बचने के उपाय नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में जागरूकता कैंपों का असर कम दिख रहा है। वहीं गांवों में जनप्रतिनिधियों का भी इस ओर कोई खास ध्यान नहीं है। सरकार व प्रशासन द्वारा पंचायतों को फॉगिंग लिए समय-समय पर बजट दिया जाता है। इसके बावजूद गांवों में स्थिति खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से राहत मिलने की उम्मीद
जिस तरह से जिले में अभी डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। सर्दी बढ़ने से इससे राहत मिलने की उम्मीद है। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को स्वयं भी सावधानी बरतनी होगी।

जालीका गांव में बुखार से बच्चे की मौत होने की कोई सूचना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेज जानकारी ली जाएगी। गांव में जांच के लिए बुखार के मरीजों के नमूने लिए जाएंगे।
डॉ. विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed