{"_id":"62700a96c805a82a12371488","slug":"the-headmaster-did-obscene-act-with-the-5th-student-the-victim-s-family-complained-to-the-villagers-in-the-police-station-mewat-news-noi6462472173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्याध्यापक ने की 5वीं की छात्रा से अश्लील हरकत, पीड़ित परिजनों ने ग्रामीणों संग थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्याध्यापक ने की 5वीं की छात्रा से अश्लील हरकत, पीड़ित परिजनों ने ग्रामीणों संग थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल में एक प्राइमरी स्कूल में अध्ययनरत पांचवीं कक्षा की छात्रा (10) के साथ मुख्याध्यापक ने अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, शिक्षा विभाग सेजुड़े अधिकारी व अन्य शिक्षक पीड़ित परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
पीड़िता छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी एक गांव के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। जब सोमवार को छात्रा को स्कूल जाने के लिए तैयार किया गया तो उसने रोते हुए जाने से इनकार कर दिया। जब इसका कारण पूछा तो पीड़ित छात्रा ने परिजनों को बताया कि स्कूल का मुख्य अध्यापक उसके साथ अश्लील हरकतें कर प्रताड़ित करता है। 2 दिन पहले आरोपी मुख्याध्यापक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और किसी को बताने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मुख्याध्यापक ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कर शिक्षा जगत को शर्मसार किया है, जिसको लेकर सोमवार को पीड़ित परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण सदर थाना तावडू पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की भनक लगते ही शिक्षा विभाग के संबधित अधिकारी व अन्य शिक्षक भी पुलिस थाने में पहुंच गए। जहां पर वह पीड़ित परिजनों पर समझौता करने का दबाव बनाने लगे।
इस बारे में तावडू सदर थाना प्रभारी विमल कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ऐसे मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। वह पीड़ित छात्रा और परिजनों के साथ हैं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय तौर पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।