फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The hammer hit on the head, seeing the breathing going on, the wife's throat was cut with an ax

सिर पर मारी हथौड़ी, सांस चलती देख पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काटा

Mon, 04 Jul 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The hammer hit on the head, seeing the breathing going on, the wife's throat was cut with an ax
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। तीन माह पहले शादी करके घरबरा गांव आई महिला की पति ने भाई-भाभी के साथ मिलकर रविवार देर रात हत्या कर दी। पति ने पहले सिर पर हथौड़ी मारी और सांस चलती देखकर कुल्हाड़ी से गला काट दिया। आरोपी सात दिन पहले ही महिला को मायके से ससुराल लाया था। पुलिस ने आरोपी पति रवि, भाई रोहित और भाभी कंचन को गिरफ्तार कर मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-36 निवासी काजल का विवाह घरबरा गांव निवासी रवि से मार्च में हुआ था। रवि एक कंपनी में कैंटीन चलाता है। शनिवार रात रवि और काजल का विवाद हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि रवि, भाई रोहित व भाभी अतिरिक्त दहेज की मांग पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मायके पक्ष के मांग पूरी नहीं करने पर रवि ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर काजल की रात दो बजे हत्या कर दी। ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि रवि ने पहले काजल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद जब उसने देखा कि काजल की सांस चल रही है, तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से वारकर गर्दन काट दी। आरोपी ने गर्दन पर कई वार किए।
विज्ञापन

चेहरे पर नहीं थी शिकन, पुलिस को खुद शव के पास ले गया
संगीन वारदात के बाद भी रवि के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दी। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आरोपी अपने घर पर रहकर पुलिस का इंतजार कर रहा है। आरोपी पुलिस को खुद उस कमरे तक ले गया, जहां काजल का लहूलुहान शव पड़ा था। आरोपी खुद कमरे का दरवाजा खोलकर पुलिस को अंदर ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद ही सूचना दी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से अवैध संबंध की बात भी आई सामने
पुलिस का कहना है कि काजल को रवि पर किसी महिला से अवैध संबंध होने का शक था। वह इसका विरोध करती थी। अतिरिक्त दहेज भी मांगा जा रहा था। विवाद के कारण काजल गुस्सा होकर मायके गई थी, लेकिन आरोपी ने काजल से कहा कि उसे खाना भी नहीं मिल पाता है। आरोपी ने काजल को किसी तरह मनाया और सात दिन पहले घर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed