फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The groom did not arrive with the wedding procession due to non-fulfillment of dowry demand, case

Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, केस

Thu, 18 Jan 2024 03:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
The groom did not arrive with the wedding procession due to non-fulfillment of dowry demand, case
दहेज की मांग पूरी होने पर बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, केस
विज्ञापन

-राज्य महिला आयोग की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बरात लेकर न पहुंचने के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दूल्हा अभिषेक मिश्रा, उसके भाई अभिनव और मां मीना समेत होटल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राज्य महिला आयोग की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
आरोप है कि दूल्हे के परिजनों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की थी। जबकि सगाई के दौरान आरोपी पक्ष ने कहा था कि दहेज नहीं चाहिए। मूलरूप से कानपुर निवासी युवती की शादी ग्रेटर नोएडा स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाले अभिषेक मिश्रा के साथ तय हुई थी। विगत 11 जून का विवाह क लिए उद्गम होटल बुक किया गया था। हालांकि 29 मई को दूल्हा की मां मीना व छोटे भाई अभिनव ने फोन कर कहा कि विवाह पूर्व 10 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

दहेज की मना करने पर आरोपियों ने सभी प्रकार के संपर्क बंद कर दिए। 6 जून को युवती की मां अभिषेक मिश्रा के घर पहुंची तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग तय तिथि पर बरात लेकर नहीं पहुंचे। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के सभी नंबर ब्लॉक कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed