फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The girls were missing for four years, the family had given up hope of being alive

चार वर्ष से गायब थीं युवतियां, परिजनों ने छोड़ दी थी जिंदा होने की आस

Thu, 03 Feb 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The girls were missing for four years, the family had given up hope of being alive
नोएडा। सेक्टर-107 स्थित सनवर्ड सोसाइटी में चार वर्ष से बंधक बनाकर युवतियों से दुष्कर्म के आरोपी नवीन गुप्ता से पूछताछ में नई अहम जानकारी मिली है। आरोपी और एजेंसी संचालक से पूछताछ में सामने आया है कि परिजन कई वर्षों तक युवतियों की लगातार तलाश करते रहे। हाल पता नहीं मिलने से वह उनके जिंदा होने तक की आस छोड़ चुके थे। वहीं, आरोपी कारोबारी युवतियों के साथ गलत काम करने के लिए पत्नी और बेटी को अकसर बाहर भेज देता था। दोनों युवतियों के प्रति आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी को भी गलत-गलत बातें बता रखी थी। जिस कारण वह भी इन दोनों से नफरत करती थीं।
विज्ञापन

नारी प्रगतिशील एनजीओ की अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी व अलका वर्मा ने बताया कि व्यवसायी का एक करीबी एक दिन उनके घर गया था। युवती चाय परोसने आई तो उसकी स्थिति देखकर उनकी रूह कांप गई। दूसरी युवती की हालत देखने के लिए फिर बहाने से घर गए तो दूसरी युवती की हालत को देखकर तक वह दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने दोनों युवतियों को न्याय दिलाने की ठानी। व्यवसायी के करीबी होने के कारण वह सामने नहीं आ पा रहे थे। इसलिए उन्होंने नारी प्रगतिशील एनजीओ को सूचना दी।
विज्ञापन

युवतियों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस सामान्य ड्रेस में घर पहुंची। युवतियों के वहां होने की बात की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एजेंसी संचालक के कर्मचारी से पूछताछ से भी पूछताछ की। पूछताछ में एक कर्मी ने बताया कि युवतियों के परिजन अकसर यहां आकर पूछताछ करते थे। लेकिन व्यवसायी ने युवतियों को घर का सामान लेकर भागने की जानकारी देकर केस दर्ज कराने की बात कही थी। चार साल से कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन भी अब उनके जिंदा होने की आस छोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed