फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The girls reached the tehsil-police outpost.

Noida News: तहसील-पुलिस चौकी पहुंचीं बालिकाएं

Sat, 17 Oct 2026 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
The girls reached the tehsil-police outpost.
- बालिकाओं ने जानी प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उच्च प्राथमिक विद्यालय झट्टा की बालिकाओं को सदर तहसील और एनपीएक्स पुलिस चौकी का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सदर तहसील में तहसीलदार पूजा चौधरी, पूजा यादव और नाजिर मनोज कुमार ने बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यों और सरकारी सेवाओं की जानकारी दी। वहीं, एनपीएक्स पुलिस चौकी प्रभारी विकास सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें जागरूक नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पीलवान, सुनीता चौरसिया, ज्योति चौहान, अर्चना पाण्डेय, ज्योतिर्मय पाण्डेय और रश्मि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed