{"_id":"6887a7cbb3c8bc59b0093fa7","slug":"the-girls-maternal-uncle-also-died-in-the-bmw-accident-noida-news-c-1-gnd1002-3221069-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीएमडब्ल्यू हादसे में बच्ची के मामा ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीएमडब्ल्यू हादसे में बच्ची के मामा ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
- चाइल्ड पीजीआई के सामने शनिवार रात हादसे में 5 साल की बच्ची की मौके पर हुई थी मौत, पिता और मामा हुए थे घायल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई के सामने शनिवार रात बीएमडब्ल्यू हादसे में जान गंवाने वाले आयत (5) के मामा राजा (20) ने रविवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती बच्ची के पिता गुल मोहम्मद की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजा का इलाज गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। राजा सिलाई का काम सीख रहा था। परिजन निकाह के लिए उसकी लड़की देख रहे थे। वह बहन-बहनोई के परिवार के साथ रहता था। हादसे में सिर के बल गिरने के कारण राजा कोमा जैसी स्थिति में पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त गुल मोहम्मद स्कूटी चला रहे थे। आयत बीच में बैठी थी। जबकि राजा पीछे बैठा हुआ था। रविवार देर रात राजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को ही राजा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एक ही घर में दो मौतों के बाद खजूर कॉलोनी स्थित गुल मोहम्मद के किराये के घर व आस-पास मातम पसरा हुआ है। घर वालों का कहना है कि राजा और पेशे से प्लंबर गुल के इलाज में पांच लाख रुपये का खर्चा आ गया है। आगे गुल का इलाज कैसे होगा यह समझ से बाहर है। अहम है कि आयत की तबीयत खराब होने पर सेक्टर-45 से पिता गुल मोहम्मद और मामा राजा इलाज के लिए स्कूटी से चाइल्ड पीजीआई लाए थे। सुधार होने के बाद वापस घर के लिए निकले और अस्पताल के गेट से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी कार चालक और उसके साथी सवार को मिली जमानत-
पुलिस जांच में सामने आया था कि जिस बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी को रौंदा। उसे सेक्टर-37 निवासी यश शर्मा चला रहा था। कार में सेक्टर-70 निवासी अभिषेक सिंह रावत बैठा था। दोनों की मेडिकल जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई थी। आरोपी यश शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से बीबीए किया है। अभिषेक दिल्ली के द्वारका स्थित कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने यश और अभिषेक को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को दोनों आरोपियों को सोमवार को जमानत मिल गई। पुलिस ने यह केस दूसरो के जीवन को खतरे में डालने की धारा में दर्ज किया था।
सेक्टर-30 के होटल में बर्थ-डे पार्टी से निकले थे कार सवार
पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों दोस्त सेक्टर-30 स्थित बर्थडे-पार्टी से निकले थे। पुलिस की टीम सेक्टर-30 के होटल टाउन हाउस तक पहुंची। जहां पार्टी आयोजित हुई थी। पार्टी में दोनों आरोपियों के अलावा छह और दोस्त शामिल हुए थे। पार्टी में शराब का बंदोबस्त भी था। पुलिस ने इन सभी 6 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यह पता लगाया कि यश और अभिषेक के अलावा भी तो कोई बीएमडब्यू कार में सवार तो नहीं था। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है।