{"_id":"6aec74efbd7957440002bbd7","slug":"the-girls-football-team-won-a-bronze-medal-noida-news-c-23-1-lko1064-111229-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बालिका फुटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बालिका फुटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। गुजरात के बड़ौदा स्थित बड़ौदा पब्लिक स्कूल में 25 से 31 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में एस्टर स्कूल की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए बीबीपीएस दिल्ली को 3-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में जेम्स स्कूल दुबई को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं, इंदौर की टीम के साथ तीसरा मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। इसके बाद टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां संजीवनी स्कूल महाराष्ट्र के खिलाफ कड़े मुकाबले में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
टीम की कप्तान योग्या के नेतृत्व में अलिश, मानसी, मिसिता, गरिमा, मिशिका, जिया, मायरा, कनक, इशानवी, सिद्धि, देवांशी, दिव्यांशी, सुव्यांशी, कीर्ति और सुभांशी ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच आरिफ अंसारी, प्रशांत और अदिति रहे।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शर्बरी बनर्जी और उप-प्रधानाचार्य रचना शुक्ला ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।