फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The girl was not found even on the third day; she had jumped into the river with the young man.

Noida News: तीसरे दिन भी नहीं मिली युवती, युवक के साथ नदी में कूदी थी

Sun, 23 Nov 2025 02:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The girl was not found even on the third day; she had jumped into the river with the young man.
तीसरे दिन भी यमुना में महिला मित्र की तलाश: महिला मित्र भावना
बाह (आगरा)। बटेश्वर घाट पर बने पांटून पुल से 20 नवंबर को फिरोजाबाद के दौलतपुर मुइउद्दीनपुर गांव के गुलशन यादव उर्फ गोलू (23) अपनी महिला मित्र शिकोहाबाद के लाटूमई गांव की भावना मिश्रा के साथ यमुना नदी में कूदा था। कूदने के एक घंटे बाद ही गुलशन यादव उर्फ गोलू का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया था। महिला मित्र का तीसरे दिन भी पता नहीं लगा है।
विज्ञापन




भावना के माता-पिता नदी किनारे उसकी तलाश में भटकते रहे। पीएसी के गोताखोर भी तलाश में जुटे रहे। नारखी, फिरोजाबाद के दौलतपुर मुइउद्दीनपुर गांव के किशनलाल का बेटा गुलशन यादव उर्फ गोलू (23) अपनी ननिहाल गुढ़ा गढ़सान, फिरोजाबाद के लालऊ गांव में पला बढ़ा था। उसके मामा श्याम यादव के मुताबिक आईटीआई करने के बाद वह मक्खनपुर की फैक्टरी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करने लगा था। भावना की मां कल्पना और पिता विकास चंद ने बताया कि 8 साल पहले भावना की शादी मैनपुरी के कुचेला गांव के नितेश से हुई थी। कोई संतान नहीं होने और ससुराल के लोगों के परेशान किए जाने पर भावना ने कुछ समय तक फैक्टरी में काम किया था। तभी दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। 20 नवंबर को दोनों बटेश्वर के पांटून पुल पर पहुंचे। बाइक खड़ी की और नदी में कूद गए। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मृतक युवक की महिला मित्र की तलाश में शनिवार को तीसरे दिन पीएसी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन पता नहीं लग सका है। इधर शुक्रवार सुबह से घाट पर डेरा डाले भावना की माता कल्पना एवं पिता विकास चंद नदी किनारे बेटी की टोह में भटकने को मजबूर हैं। उन्हें नहीं मालूम कि बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? बताया कि 15 नवंबर को ससुराल से मायके आई थी, ससुराल जाने से एक दिन पहले ही वह नदी में क्याें कूद गई। यही सोचकर वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed