फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The girl students visited the police station and asked how they could become sub-inspectors.

Noida News: छात्राओं ने किया कोतवाली का भ्रमण, पूछा- कैसे बन सकती हैं दरोगा

Wed, 29 Oct 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
The girl students visited the police station and asked how they could become sub-inspectors.
थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषक इंटर कालेज की छात्राओं को पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी देती 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। अमर उजाला के थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषक इंटर काॅलेज की छात्राओं ने कोतवाली का भ्रमण किया। छात्राओं ने किस प्रकार एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है आदि कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा।

कोतवाली प्रभारी पूनम जादौन ने कक्षा 10वीं से 12वीं तक की छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कहा कि यदि उनको लगता है कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी पूरी सहायता करेगी। यदि कोई गलती आप लोगों से हो भी जाती है तो गलत कदम न उठाएं। आपकी पहचान आदि पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है। बिना किसी खौफ के शिकायत करने पुलिस के पास आएं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने कोतवाली के कार्यालय का भ्रमण कराया। कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय के संबंध जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ने और उसे प्राप्त करने का आह्वान किया। एंटी रोमियो प्रभारी रेनू ने छात्राओं को मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी। छात्राओं ने थाने का भ्रमण प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने किए सवाल...
छात्रा फायजा अब्बासी ने पूछा कि दरोगा बनने के लिए उनको क्या करना पडेगा। इस पर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होती है और परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।
छात्रा कनक आर्य ने पूछा कि साइबर क्राइम से कैसे बचें। इस पर कोतवाली प्रभारी ने कहा कि एआई का युग है। इसलिए सचेत रहें, किसी को अपना फोन न दें, किसी भी एप को बहुत सोच समझकर डाउनलोड करें, यदि फिर भी कोई गलती हो जाती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।


छात्राओं के साथ कोतवाली भ्रमण पर आई शिक्षिकाओं आस्था कुमारी, रूपा कुमारी और आरती ने भी कहा कि आज पहली बार उन्हें कोतवाली को इतनी नजदीक से देखने का मौका मिला है।

थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषक इंटर कालेज की छात्राओं को पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी देती 

थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषक इंटर कालेज की छात्राओं को पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी देती 

थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषक इंटर कालेज की छात्राओं को पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी देती 

थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषक इंटर कालेज की छात्राओं को पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी देती 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed