फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The general public is directly receiving the benefits of the BJP government's schemes

Noida News: भाजपा सरकार की योजनाओं का सीधे आमजनों को मिल रहा लाभ

Sat, 22 Aug 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
The general public is directly receiving the benefits of the BJP government's schemes
फोटो
विज्ञापन


-जेवर में भाजपा के जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, जनसभा में ग्रामीणों को बताई गई विभिन्न योजनाएं

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। भाजपा सरकार आमजनों के लिए काम कर रही है। सरकार ने लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसका लाभ सीधे आमजनों को मिल रहा है। इसलिए पात्र लोग सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ लें। यह बात शनिवार को जेवर क्षेत्र में हुए भाजपा के जन मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही गई।

जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव शक्का में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी रहे नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने आमजनों को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश में भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण स्थापित हुआ है। पूर्व की सरकारों में जहां लोग भय और असुरक्षा का अनुभव करते थे, वहीं आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि जेवर विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में विकास की गंगा चौतरफा बह रही है। कार्यक्रम के दौरान गंगादत्त शर्मा, अंकित मलिक, वरुण शर्मा, सचिन पहलवान, पन्ना लाल मास्टर, गौरीदत्त समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed