फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The fragrance of Indian spices is spreading abroad

Noida News: विदेशों में फैल रही भारतीय मसालों की सुगंध

Wed, 03 Sep 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of Indian spices is spreading abroad
फोटो --
विज्ञापन

-इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आठ राज्यों के मसाला कारोबारियों ने लिया हिस्सा

-200 से अधिक देशों तक पहुंचा स्वाद का खजाना
-50 से अधिक देशों के 15,000 से अधिक पेशेवर जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बिना मसालों के स्वाद अधूरा है और यही सुगंध इन दिनों ग्रेटर नोएडा में महसूस की जा सकती है, जहां भारत के विभिन्न राज्यों से आए मसाला कारोबारी अपने खास उत्पादों के साथ एक मंच के नीचे मौजूद हैं। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत स्पाइसेस बोर्ड इंडिया के बैनर तले यहां आठ राज्यों के मसाला कारोबारियों ने भाग लिया है।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार से तीन दिवसीय एफआई इंडिया का 19वां संस्करण और प्रोपैक इंडिया एक्सपो के 7वें संस्करण की एक साथ शुरूआत हुई। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराष्ट्र की एक फार्मा मार्केटिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रस ने किया। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से विश्व में अपनी सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता रहा है, और इसका सबसे बड़ा प्रमाण हैं यहां के मसाले। हल्दी, धनिया, जीरा, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी जैसे मसाले आज 200 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे हैं। वहां व्यंजनों का जायका बढ़ा रहे है। वर्तमान में 200 से अधिक देशों में भारतीय मसालों का प्रयोग हो रहा है। 4.45 अरब डॉलर से ज्यादा का निर्यात किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम में वैश्विक और भारतीय हितधारकों को नेटवर्क बनाने, नवाचार करने और भोजन के भविष्य को आकार देने के लिए एक साथ लाया है। इस प्रदर्शनी में 15,000 से अधिक पेशेवर एक साथ जुटे है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के 340 से अधिक प्रदर्शक ने भी शामिल हुए है। इसमें भारत के कई जगहों से आए खाद्य व पेय सामग्री के लगे स्टॉलों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसमें वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी सिंह, चैंबर फॉर एडवांसमेंट ऑफ स्मॉल के चेयरमैन डॉ. प्रबोध हल्दे ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed