फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The foundation stone was laid for a school built at a cost of 1.5 crore rupees

Noida News: हिंगनपुर में डेढ़ करोड़ से बने स्कूल का शिलान्यास

Fri, 30 Jan 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone was laid for a school built at a cost of 1.5 crore rupees
-दो मंजिला स्कूल भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

-शिक्षा मंत्री का आभार जताने चंडीगढ़ पहुंचे पार्षद



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के हिंगनपुर गांव में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने दो मंजिला सरकारी स्कूल भवन के शिलान्यास के बाद वार्ड नंबर 25 से भाजपा जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुर ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का आभार जताया। इस मौके पर वे दर्जनों समर्थकों के साथ चंडीगढ़ पहुंचे और मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए धन्यवाद प्रकट किया।




हिंगनपुर गांव में निर्मित नए स्कूल भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इससे न केवल हिंगनपुर बल्कि आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पहले ही इस स्कूल को आठवीं से दसवीं कक्षा तक अपग्रेड करने की घोषणा की थी, जिससे अब क्षेत्र के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने औथा गांव के सरकारी स्कूल का नामकरण शहीद नसरुद्दीन के नाम पर करने की भी घोषणा की। इस फैसले से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करने वाला साबित होगा। उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए दूर-दराज के स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed