फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The first hockey stadium will be built in Greater Noida, DPR is being prepared

Noida News: ग्रेनो में बनेगा पहला हॉकी स्टेडियम, तैयार हो रही डीपीआर

Mon, 04 Aug 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
The first hockey stadium will be built in Greater Noida, DPR is being prepared
- सेक्टर 37 स्थित खेल परिसर में बनेगा, तीन माह में तैयारी होगी डीपीआर, डेढ़ साल में स्टेडियम
विज्ञापन

नंबर
10 करोड़ आएगी लागत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के पहले हॉकी स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण ने सलाहकार नियुक्त कर दिया है। सलाहकार एजेंसी को तीन माह में विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि डेढ़ साल में सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक सलाहकार एजेंसी सीपी एंड डीएस एसोसिएट्स तीन माह में डीपीआर तैयार करेगी। डीपीआर का अध्ययन करने के बाद विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाएगा। इसके लिए निविदा निकाली जाएगी। स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इस पर प्राधिकरण करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। अफसरों ने बताया कि स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, सेट और अन्य जरूरी सुविधा भी विकसित की जाएंगी। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। शहर के सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर बना हुआ है। वहां एक एकड़ से अधिक जमीन पर हॉकी स्टेडियम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed