फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The first fast of Hariyali Teej was kept by praying for the long life of the husband

Noida News: पति की लंबी उम्र की मन्नत मांग रखा हरियाली तीज का पहला व्रत

Sun, 27 Jul 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
The first fast of Hariyali Teej was kept by praying for the long life of the husband
- महिलाओं ने की कई दिनों पहले से तैयारी शुरु, नए कपड़े से लेकर अन्य सामान खरीदने के लिए गईं बाजार
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

नोएड/ ग्रेटर नोएडा। पहली बार हरियाली तीज का व्रत करने वाली सुहागिनों में अलग ही उत्साह दिखा। उन्होंने बताया कि कई दिनों से तीज का इंतजार था। रविवार को उन्होंने विधि-विधान के साथ व्रत रखा। पूजन के साथ तीज की कथा सुनकर भगवान शिव व पावती को अपनी भक्ति निवेदित की। साथ ही पति के लिए लंबी उम्र और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।



दो दिन पहले पहुंची मायके

ग्रेनो वेस्ट की ऐस डिविनो सोसाइटी निवासी शुभी आचार्य तीज मनाने के लिए दो दिन पहले मायके आ गई थीं। शुभी कहती हैं तीज हर सुहागिन के लिए सबसे खास पर्व होता है। कई दिनों बाद परिवार के हर सदस्य से मिलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बड़े शौक से मेंहदी भी लगवाई है।
विज्ञापन


पति का हमेशा साथ मिले

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी निवासी श्रेष्ठा चंद्र के मुताबिक यह मौका हर सुहागिन के जीवन में काफी महत्व रखता है। पूजा में कोई कमी न रह जाए इसके लिए कई दिनों से तैयारी कर रही थीं। पति का हमेशा साथ मिले और परिवार में खुशियां बनी रहे। इसी कामना को लेकर वह व्रत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बचपन से पूजा होते देखा,अब करूंगी

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी निवासी श्रेया राघव गाजियाबाद से शनिवार को मायके आ गई थीं। बचपन से ही उन्होंने घर के अलावा पड़ोस में व्रत करते महिलाओं को देखा है। सबसे अधिक खुशी यह हो रही है कि सब लोगों से मिलने का मौका मिल गया।



पहाड़ी संस्कृति जानने का भी मिला मौका
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी निवासी सुप्रिया पांडे कहती हैं कि उनकी शादी पहाड़ में हुई है। वहां की भी उन्होंने संस्कृति जानी है। पहली बार हरियाली तीज का व्रत में काफी मदद मिलेगी। हाथों में मेहंदी लगा कर व्रत करेंगी। कथा सुनेंगी और शिव-पार्वती की आराधना करेंगी।



पहली हरियाली तीज मनाने का था इंतजार

सेक्टर 34 स्थित अरावली बी-3 अपार्टमेंट निवासी सारिका शर्मा की शादी आठ महीने पहले हुई है। ससुराल हिमाचल में है लेकिन वह अपने परिवार के साथ नोेेएडा में रहती हैं। सारिका कहती हैं कि पहली हरियाली तीज हमने ससुराल में मनाई और मायके से शगुन में साड़ी और शृंगार का सामान आया है।
ससुराल से आया शगुन
ग्रेनो वेस्ट निवासी आस्था त्यागी की शादी को पांच महीने हुए हैं। उन्होंने पहली तीज मायके में ही मनाई। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखा। इस दौरान ससुराल से शगुन आया था। आस्था कहती हैं कि शादी से पहले हमें भी इस दिन की इंतजार था।


सप्ताह भर से पहले से शुरू की खरीदारी
मूलरूप से लखनऊ निवासी सेक्टर-122 निवासी प्रीति तीन साल से सेक्टर-122 नोएडा में रहती है। इस बार उन्होंने पहली बार हरियाली तीज मनाई। प्रीति कहती हैं कि पहली बार हरियाली तीज मनाने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। त्योहार के लिए उन्होंने सप्ताह भर पहले ही खरीदारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed