फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The first Delhi International Film Festival will be historic

Noida News: ऐतिहासिक होगा पहला दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव- कपिल मिश्रा

Fri, 22 Aug 2025 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
The first Delhi International Film Festival will be historic
-कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज, फिल्म संस्थानों की होगी सक्रिय भागीदारी
विज्ञापन

-वर्कशॉप, पैनल डिस्कशन और मास्टर क्लास होगी आकर्षण का केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कला, संस्कृति व भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली में पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ऐतिहासिक होगा। शुक्रवार को मंत्री ने इस फिल्म महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। ये महोत्सव सिनेमा के उत्सव के रूप में 2026 की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा।



इस बैठक में दिल्ली के विभिन्न भव्य स्थलों पर इसके आयोजन की संभावनाएं तलाशी लईं। कई सांस्कृतिक केंद्रों और आधुनिक सिनेमाघरों को संभावित स्थलों के रूप में चुना गया है। इस फिल्म फेस्टिवल के जरिये दिल्ली की विविधता और ऐतिहासिक धरोहर को भी दुनिया के सामने पेश करने की योजना है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्में अलग-अलग जगहों व सिनेमा घरों में दिखाई जाएंगी। नई फिल्मों और ओटीटी सीरीज का प्रीमियर होगा, क्लासिक, आर्काइव फिल्में भी दिखेंगी। इससे नई-पुरानी पीढ़ी दोनों जुड़ेगी। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय फिल्मी हस्तियां, निर्देशक, निर्माता, कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ आएंगे। उनके साथ विशेष संवाद सत्र, चर्चा मंच और अनुभव साझा करने के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed