फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The first cargo flight will take off on June 17.

Noida News: पहली कार्गो फ्लाइट 17 जून को भरेगी उड़ान

Sat, 13 Jun 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
The first cargo flight will take off on June 17.
जुलाई से शुरू होगी नियमित कार्गो सेवा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। यात्री विमानों के साथ ही एयरपोर्ट से कार्गो उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक 17 जून को एयरपोर्ट से पहली घरेलू कार्गो फ्लाइट उड़ान भरेगी। जुलाई से यहां कार्गो की नियमित सेवा शुरू हो जाएगी।
कार्गो उड़ानों के लिए एयर इंडिया सेट्स की ओर से तैयारी की जा रही है। 17 जून को नोएडा एयरपोर्ट से सुबह 5:30 बजे पहली कार्गो फ्लाइट उड़ान भरेगी। एयर इंडिया सेट्स ने नोएडा एयरपोर्ट से मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप तक नेटवर्क जोड़ने की तैयारी कर ली है। इसके लिए एयरलाइंस और हितधारकों से बातचीत चल रही है। जल्दी ही इस पर अमल शुरू हो जाएगा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और एयर इंडिया सेट्स ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से कार्गो संचालन को संयुक्त रूप से विकसित और विस्तारित करने के लिए साझेदारी की थी।
विज्ञापन


80 एकड़ में तैयार हुआ है कार्गो हब
एयर इंडिया सेट्स ने एयरपोर्ट पर लगभग 80 एकड़ में कार्गो हब तैयार किया है। यहां से कार्गो की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। पहले चरण में कार्गो की वार्षिक क्षमता 2.55 लाख मीट्रिक टन है। यहां कार्गो टर्मिनल, वेयरहाउस, ट्रकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। इसमें फ्रेट फॉरवार्डर्स के लिए वेयरहाउस सुविधा, कंसोलिडेशन सेंटर, ट्रकाें की आवाजाही, डिजिटल शिपमेंट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्गो संचालन में मददगार होगी अफकॉम कंपनी
यापल और एयर इंडिया सेट्स ने एनआईए से कार्गो संचालन को संयुक्त रूप से विकसित और विस्तारित करने के लिए साझेदारी की थी। यह साझेदारी अफकॉम कंपनी के साथ हुई है। यह कंपनी एनआईए में अपने विमानों को तैनात करने और मालवाहक सेवाएं संचालित करने में सहायता करेगी। इससे उत्तर भारत में एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब के रूप में एयरपोर्ट की स्थिति और मजबूत होगी। चेन्नई स्थित इंटरनेशनल कार्गो एयरलाइन अफकॉम तीन बोइंग 737-800 मालवाहक विमानों के बेड़े का संचालन करती है। यह बैंकॉक, यांगून, हनोई, कोलंबो, माले और दुबई सहित प्रमुख गंतव्यों को सेवाएं प्रदान करती है। एनआईए की मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने बताया कि अफकॉम और एआईएसएटीएस की साझेदारी से एयर कार्गो इकोसिस्टम बनाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed