फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The fire was started by sprinkling petrol on brother-in-law, died in the hospital

जीजा पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई थी आग, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 27 Nov 2021 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The fire was started by sprinkling petrol on brother-in-law, died in the hospital
बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। बीते 18 नवंबर को ऊंचा गांव निवासी बल्लू पर पेट्रोल छिड़कर उसके साले ने आग लगा दी थी। शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती बल्लू ने दम तोड़ दिया। पीड़ित के परिजनों ने उसका शव लेकर करीब एक घंटे तक ऊंचा गांव-मोहना रोड पर जाम लगाया गया। एसीपी मनीष सहगल ने आश्वासन के बाद परिजन लौट गए।
विज्ञापन

ऊंचा गांव निवासियों ने बताया कि बल्लू की शादी तीन साल पहले दौलत कॉलोनी निवासी ज्योति के साथ हुई थी। करीब छह दिन पहले ज्योति अपने मायके चली गई। 18 नवंबर को ज्योति से मिलने के लिए वह अपने दोस्त सोनू के साथ ससुराल गया था। आरोप है कि सुसराल में उसके साले मनीष ने बल्लू के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग को बुझाया। परिजनों ने उसे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शाम 4 बजे के करीब परिजनों ने बल्लू के शव के साथ ऊंचा गांव स्थित मोहना रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसीपी ने पीड़ित परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन लौट गए। मामले में अभी तक बल्लू के बड़े साले मनीष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

करीब 55 प्रतिशत जल गया था बल्लू
बल्लू के दोस्त सोनू ने बताया कि ससुराल के बाहर वह उसका इंतजार कर रहा था। कुछ समय बाद बल्लू अचानक बाहर चिल्लाता हुआ आया। उसके बदन और कपड़ों में आग लगी थी। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed