फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The family members used to say that bidi burns the lungs, his life got burnt...

Noida News: घरवाले कहते थे बीड़ी से फेफड़े जलते हैं, उनकी तो जिंदगी ही जल गई...

Tue, 06 May 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 06 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The family members used to say that bidi burns the lungs, his life got burnt...
बढ़ापुर। गांव कुंजेटा में दंपती की जलकर माैत होने के बाद गमगीन परिजन बस यही बोले कि हम कहते थे कि बीड़ी से फेफड़े जलते हैं, लेकिन अब तो उनकी जिंदगी ही जल गई। बीड़ी की लत ही मां- बाऊजी को ले गई।
विज्ञापन


अस्सी साल के महावीर सिंह को डेढ़ महीना पहले लकवा हुआ और शरीर का आधा हिस्सा मोहताज हो गया। बिस्तर पर रहने के बाद भी बुजुर्ग बीड़ी की तलब को कम नहीं कर सकी। पहली मंजिल पर बने कमरे में बुजुर्ग महावीर सिंह का बिस्तर उनकी बीमार पत्नी गोमती देवी के पास लगा रहता था। गोमती देवी पिछले डेढ़ साल से लकवाग्रस्त होने के कारण बिस्तर पर थी। पुत्र रूप सिंह ने बताया कि उनके पिता का एक हाथ और एक पैर नहीं चलता था।
विज्ञापन


फिर भी दूसरे हाथ और दूसरे पैर के अंगूठे में माचिस दबाकर बीड़ी सुलगा लेते थे। अब बीड़ी सुलगाने के दौरान ही बिस्तर में आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया कि बुजुर्ग महिला की जीभ पर भी लकवे का असर था, जिसके चलते बोल भी नहीं पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में बिस्तर से गिर गए थे महावीर सिंह : बताया गया कि रात में तीन बजे महावीर सिंह बिस्तर से नीचे गिर गए थे, इसके बाद बेटे रूप सिंह कश्यप ने उनके कमरे में जाकर पिता को फर्श से उठाकर बिस्तर पर लेटा दिया।

इसके बाद रूप सिंह नीचे आकर सो गया। इसके बाद चार बजे कमरे से धुंआ निकलता देखा गया। अनुमान है कि बिस्तर पर लेटने के कुछ देर बाद ही बुजुर्ग ने बीड़ी सुलगाई होगी।

लकवा रोग के कारण शोर न मचा सका दंपती
उधर परिजनों व ग्रामीणों का मानना हैं कि लकवा रोग से ग्रस्त होने के कारण दंपती शोर भी नहीं मचा सके। उनकी चीख कमरे में ही कैद होकर रह गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। परिवार वाले वृद्ध दंपती का पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। बाद में पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed