फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The eyes of thief hawk on your mobile the robbers are giving their results fearlessly questions raised on the

Noida: आप के मोबाइल पर 'चोर बाज' की नजर, लुटेरे बेखौफ होकर दे रहे अंजाम, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Fri, 14 Oct 2022 10:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला डेस्क, नोएडा
अमर उजाला डेस्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 10:27 PM IST
सार

गाजियाबाद और नोएडा में लूट का एक बहुत ही आम तरीका जो अपराधी इस्तेमाल करते हैं वो है बाइक पर सवार होकर उनका आना और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाना। इन अपराधियों की नजर खास तौर पर लोगों के मोबाइल फोन पर होती है या फिर महिलाओं के आभूषणों पर।

विज्ञापन
The eyes of thief hawk on your mobile the robbers are giving their results fearlessly questions raised on the
सीसीटीवी में कैद चोरों की करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में अपराध किस कदर बढ़ गया इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शहर की सड़कों पर चलने वाले आम लोग सहमे-सहमे से नजर आते हैं। ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन शहरवासी किसी न किसी छीना-झपटी के शिकार हो रहे हैं। शहर में कोई दिन ऐसा नहीं बीतता जिस दिन छिनैती की घटनाएं न हुई हों। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नोएडा और गाजियाबाद पुलिस की पुलिसिंग कहां है? जिस तरह से बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, उससे बिल्कुल भी नहीं लगता कि शहर में किसी अपराधी को पुलिस का डर है।

विज्ञापन

खास तौर पर गाजियाबाद और नोएडा में लूट का एक बहुत ही आम तरीका जो अपराधी इस्तेमाल करते हैं वो है बाइक पर सवार होकर उनका आना और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाना। इन अपराधियों की नजर खास तौर पर लोगों के मोबाइल फोन पर होती है या फिर महिलाओं के आभूषणों पर। वारदात के बाद पीड़ित तब और अहसाय महसूस करता है जब वो पुलिस के पास संबंधित थाने में जाता है और मदद के नाम पर उसे केवल टरकाने की कोशिश की जाती है या कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम स्नेचिंग की चार ऐसी वारदातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पहला मामला हरोला का है जहां एक युवक का चाय पीते समय बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि चाय की दुकान पर वह चाय पी रहा था तभी उसके घर से कॉल आ गया। वह मोबाइल पर बात करने लगा। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गये।

विज्ञापन

दूसरी घटना गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के सीमांत- विहार की है। जहां करवाचौथ के दिन बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन लूट ली। लुटेरे हाई स्पीड बाइक पर सवार थे और दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। पीड़िता ने कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

तीसरी घटना नोएडा सेक्टर 59 की जहां बाइक सवार दो लुटेरे युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गये। पीड़ित युवक ने बताया कि वह  मोबाइल पर मैसेज टाइप कर रहा था तभी बाइक सवार लुटेरे उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गये।

चौथी घटना नोएडा सेक्टर 15 मेट्रो के पास की है। जहां होटल में खाना लेने गया युवक खाने का इंतजार कर रहा था। तभी होटल के बाहर किसी ने उसका मोबाइल पार कर दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि उसके मोबाइल के कागज नहीं थे इसलिए उसने पुलिस में शिकायत नहीं की।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed