फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The entrepreneurs included in the High Power Committee will present the report in Lucknow.

Noida News: हाई पॉवर कमेटी में शामिल उद्यमी लखनऊ में प्रस्तुत करेंगे रिपोर्ट

Fri, 24 Apr 2026 02:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The entrepreneurs included in the High Power Committee will present the report in Lucknow.
फोटो----
विज्ञापन


-श्रमिकों से जुड़ी तीन मांगों और 15 उद्यमियों की समस्याओं को करेंगे पेश
-हाई पॉवर कमेटी में शामिल किए गए थे नोएडा के उद्यमी
-एनईए ने बैठक कर उद्यमियों से कहा, पूरी क्षमता के साथ करें कार्य

ऋषभ कौशल
नोएडा। शहर में कामगारों के हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार की ओर से गठित की गई हाई पॉवर कमेटी में शामिल नोएडा के उद्यमी शुक्रवार को लखनऊ में 18 बिंदुओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट में उद्यमियों ने नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़, उद्योगों में बढ़ी असुरक्षा की भावना समेत भूखंडों से जुड़े नियमों में परिवर्तन व स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर अन्य की बात रखी है।
इसमें से कॉमर्शियल गतिविधि बंद करने वाले उद्योगों के लिए बनी कमेटी को भंग करने। यूनिफाइड रेगुलेशन नीति में बदलाव करके नियमों के अनुरूप व्यवस्था लागू करने। फेज-1,2 और 3 में भूखंड निर्माण में लगने वाले सशुल्क, किराया अनुमति शुल्क आवंटित औद्योगिक भूखंड को छोड़कर केवल किराये पर दिए गए एरिया तक सीमित करने। पीएफ व ईएसआईसी श्रमिकों के वेतन से न काटकर उसे पूर्व की भांति करने की बात कही गई है। साथ ही सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ाने से लेकर अन्य मांगों को रखा गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दिल्ली की तर्ज पर नोएडा ग्रेटर-नोएडा में भी अटल रसोई शुरू करने को कहा गया है। एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जिन उद्यमियों को अपने श्रमिकों से ओवरटाइम कराना है वे कराएं, जो डबल या ट्रिपल शिफ्ट में उद्योग चलाना चाहते हैं वे चलाएं, यह उनका खुद का निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed