फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The driver had killed the youth on Yamuna Expressway, arrested

यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक ने की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The driver had killed the youth on Yamuna Expressway, arrested
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 2 महीने पहले हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, किराये पर कार लेकर चालक गाजियाबाद के शक्ति खंड निवासी राकेश ने लूटपाट के इरादे से हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से युवक का सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी ने तेज गति में आ रहे एक वाहन के आगे युवक को धक्का दे दिया। आरोपी घायल अवस्था में छोड़ उसका सामान लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के शक्ति खंड निवासी उत्कर्ष सिंह के रिश्तेदार मथुरा में रहते हैं। उत्कर्ष पड़ोस में रहने वाले टैक्सी चालक राकेश के साथ 6 नवंबर को मथुरा गया था। 8 नवंबर की सुबह दनकौर पुलिस में यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्कर्ष लहूलुहान हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उत्कर्ष के पास से मिले कुछ सामान के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर मामले की सूचना परिवार के लोगों को दी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि उत्कर्ष को अपनी कार में लेकर उनके पड़ोस में रहने वाला राकेश आया था। जिसके बाद से ही पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को मंगलवार की रात पुलिस ने क्षेत्र में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

महंगा सामान देखकर आ गया था लालच
आरोपी राकेश ने पुलिस को बताया कि वह 7 नवंबर की रात उत्कर्ष को लेकर मथुरा से गाजियाबाद लौट रहा था। उसने देखा कि उत्कर्ष के पास काफी सामान है। उसके मन में लालच आ गया। आरोपी ने किसी बहाने से कार के बाहर दनकौर क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरने को कहा और सामने से आ रहे तेज गति के वाहन को देख धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed