फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The dreaded dogs that have become synonymous

Noida News: दहशत का पर्याय बने खूंखार कुत्ते होंगे शेल्टर होम में बंद

Fri, 22 Aug 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
The dreaded dogs that have become synonymous
-सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमसीडी ने समस्या से निपटने के लिए बनाई नई रणनीति
विज्ञापन

-खाना उपलब्ध कराने के लिए के स्थान चिह्नित करने की कवायद जल्द होगी आरंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों पर खुले घूम रहे लावारिस कुत्तों के मामलों में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही एमसीडी ने तुरंत नई रणनीति तैयार कर ली है। अब एमसीडी पहले उन कुत्तों को पकड़ेगा, जिन्हें लोग खूंखार, आक्रामक या बीमार मानकर शिकायत करते हैं। इतना ही नहीं, लोगों की इस तरह की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सामान्य लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने का काम बाद में किया जाएगा। इन कुत्तों को उनके इलाके में ही छोड़ दिया जाएगा। उन्हें खाना उपलब्ध कराने के स्थान चिह्नित किए जाएंगे।
एमसीडी के अनुसार, उनके पास हर दिन तकरीबन 100 शिकायतें खूंखार, आक्रामक व बीमार कुत्तों के बारे में आती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को आठ सप्ताह में पांच हजार कुत्ते पकड़ने का लक्ष्य दिया है। इसके अनुपालन में एमसीडी नई रणनीति के तहत उन्हीं कुत्तों को पकड़ेगी, जिन पर हमलावर होने या बीमार होने की आशंका जताई जाएगी। एमसीडी ने साफ कर दिया है कि किसी इलाके से शिकायत आते ही मोबाइल टीमें सक्रिय हो जाएंगी। इन कुत्तों को स्थायी तौर पर शेल्टर में रखा जाएगा। इसके लिए एमसीडी ने अपने खाली परिसरों को चिन्हित कर लिया है और वहां जल्द ही शेल्टर बनाने का काम शुरू होगा। अधिकारियों का कहना है कि इन शेल्टरों में चिकित्सा सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

------------------
100 कुत्ते खतरनाक श्रेणी वाले किए चिह्नित
एमसीडी के अनुसार, फिलहाल उसके पास 750 कुत्ते हैं। इनमें से 100 कुत्तों को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है और इन्हें शेल्टर में ही रखा जाएगा। बाकी 650 की नसबंदी हो चुकी है और इन्हें उनके पुराने इलाकों में वापस छोड़ा जाएगा। उन्हें खाना उपलब्ध कराने का स्थान रिहायशी इलाकों से कुछ दूरी पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed