फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The drains are broken, the roads are flooded, the question arises where to go

Noida News: टूटी पड़ी हैं नालियां, रास्ते जलमग्न, चले कहां होकर कौंध रहा प्रश्न

Tue, 19 Aug 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
The drains are broken, the roads are flooded, the question arises where to go
फोटो
विज्ञापन

-दनकौर के ग्राम हतेवा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। टूटी पड़ी हैं नालियां, हर रास्ता जलमग्न, चलें कहां पर होकर हर किसी के मन में कौंध रहा यह एक ही प्रश्न। यह कोई फलसफा नहीं, बल्कि दनकौर के हतेवा गांव की हकीकत है। यहां नालियां टूटी होने के कारण हर तरफ जलभराव की स्थिति है। ऐसे में स्कूल जाते वक्त बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई रास्तों में झाड़ियां उग गई हैं, जिससे शाम होते ही टहलने वाली महिलाओं को अप्रिय घटना होने का डर रहता है।
मंगलवार को हतेवा गांव में ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत व्यवस्था खत्म होने के बाद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य कराए जाते हैं। गांव में लोगों की सुविधा के लिए बना बारात घर पूरी तरह जर्जर हो चुका है। श्मशान जाने वाला रास्ते पर बारिश के समय जलभराव और हर तरफ कीचड़ हो जाता है। प्राधिकरण द्वारा पानी की पाइप लाइन डालने के लिए तोड़े गए रास्तों को ठीक नहीं किया गया है। गांव में कई साल पहले डाली गई सीवर लाइन को अभी तक भी चालू नही किया गया है। नालियों पर ढके हुए जाल टूट गए हैं, जिससे रोजाना वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

---
श्मशान घाट जाने वाला रास्ता पक्का बने
श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर पक्की सड़कें बननी जरूरी हैं। ताकि बारिश के वक्त रास्ते से गुजरने में किसी को कोई समस्या न हो।
पंकज शर्मा, ग्रामीण

---
गांव में खराब पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
गांव में लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं, जिससे गांव के रास्तों में अंधेरा छाया रहता है। गांव की टूटी पड़ी चौड़ी नालियों पर लोहे का जाल लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमदत्त शर्मा

---
तालाब की नहीं हो रही साफ सफाई
तालाब की समय से साफ सफाई नही की जाती है, जिससे जहरीले मच्छर पैदा होने से लोगों में बीमारी का खतरा बना रहता है।
रामकुमार शर्मा, ग्रामीण


---

प्राधिकरण का बनाया गया पंचायतघर जर्जर अवस्था में है। इससे लोगों को घरेलू या अन्य कार्यक्रम कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
सुनील शर्मा, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed