Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The dowry system must be abolished; remain vigilant for the safety of daughters: Meenakshi Bharala

बंद होनी चाहिए दहेज प्रथा, बेटियों की सुरक्षा के लिए रहें सजग : मीनाक्षी भराला

Sat, 23 May 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
The dowry system must be abolished; remain vigilant for the safety of daughters: Meenakshi Bharala
बंद होनी चाहिए दहेज प्रथा, बेटियों की सुरक्षा के लिए रहें सजग : मीनाक्षी भराला
विज्ञापन

परिवार ने दी चेतावनी, न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या के लिए होंगे मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला ने कहा कि दहेज प्रथा बंद होनी चाहिए। दहेज के चलते विवाहिताओं को प्रताड़ित और परेशान किया जाता है। पंचायतों को भी एक अलार्म की तरह बेटियों की सुरक्षा को लेकर सजग रहना चाहिए।
वे कूड़ीखेड़ा गांव में दीपिका नागर की हत्या किए जाने के बाद परिजनों से मिलने के दौरान बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि जब ससुराल पक्ष के लोग महिलाओं पर अत्याचार करते हैं तो पंचायत अलार्म का काम करता है। अलार्म बजाने पर बहन-बेटियों के परिजनों को सजग होना चाहिए। स्थिति को देखकर उन्हें अपने घर ले आना चाहिए। दहेज हत्याओं को लेकर फास्ट ट्रैक न्यायालय में तत्परता और निष्ठा से कार्य होने चाहिए। बहन-बेटियों को दहेज व अन्य कारणों के चलते प्रताड़ित होने पर पंचायत का दौर बंद होना चाहिए। पंचायतें कभी-कभी मौत का कारण बन जाती हैं। बाद में पछतावा के अलावा कुछ नहीं मिलता है। दहेज प्रथा बंद होनी चाहिए। बेटी से बड़ा कोई दहेज नहीं होता।
विज्ञापन

उनका कहना है कि दीपिका नागर की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद छत से फेंका गया है। यह वहां के फोटोग्राफ व अन्य साक्ष्य बता रहे हैं। परिवार ने मांग की है कि तीन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। ईकोटेक थाने में दो पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की गई है, जो मामले को कमजोर कराने में लगे हैं। ईकोटेक थाना अध्यक्ष को भी हटाए जाने की मांग परिवार ने की है। परिजनों की मांग है कि दीपिका नागर का मोबाइल उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। साथ ही मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाकर कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। दीपिका नागर के परिवार ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो परिवार आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed