{"_id":"6ad4dc643f9ede2bee0ae01f","slug":"the-dm-inspected-the-pm-shri-school-in-jewar-noida-news-c-491-1-rgh1003-11659-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएम ने जेवर के पीएमश्री विद्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएम ने जेवर के पीएमश्री विद्यालय का किया निरीक्षण
Sun, 18 Oct 2026 08:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शनिवार को पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवर-1 का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से किताबें पढ़वाकर उनकी पढ़ने की क्षमता और शैक्षिक स्तर का आकलन किया। डीएम ने शिक्षकों से बातचीत कर शिक्षण कार्य और विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जरूरी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलना चाहिए, जिससे उनकी पढ़ाई और सीखने की क्षमता में सुधार हो सके।