फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The diversion of buses from Pari Chowk increased the distance

Noida News: परी चौक से बसों के डायवर्जन से 6-8 किमी की दूरी बढ़ी

Sun, 05 Oct 2025 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
The diversion of buses from Pari Chowk increased the distance
-यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान पुलिस ने बसों का रूट किया था डायवर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। नोएडा से परी चौक होकर आने जाने वाली बसों को अंसल के सामने से डायवर्ट करके पी-3 से निकालने से छह से आठ किलोमीटर की दूरी बढ़ गई है। यात्रियों को अब आधा से एक घंटा का अधिक समय लग रहा है। लंबी दूरी की बसों में यात्रा करने वाले यात्री परेशान है। रोडवेज के अधिकारी भी पुराने रूट पर ही बसों का रूट बदलने के लिए प्रयासरत है।
नोएडा डिपो से आने वाली बसों को परी चौक से यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए आगरा समेत अन्य रूटों पर जाना होता है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान पुलिस प्रशासन ने बसों के रूट डायवर्ट कर दिए थे। बसों को परी चौक से रोकने के लिए अंसल मॉल के सामने सर्विस रोड से सवारियां लेने का स्थान बनाया गया। उसके बाद सर्विस रोड से होते हुए अल्फा कॉमशियल वेल्ट, डेल्टा-1 गोल चक्कर से होते हुए पी-3 से नोए़डा एक्सप्रेस-वे से यमुना एक्सप्रेस की और से निकाला जा रहा है। इन बसों को 6 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करना पड़ रही है। वहीं ग्रेटर नोएडा डिपो की बुलंदशहर से नोएडा जाने वाली बसों को अल्फा-1 से पी-3 से होते हुए निकाला जाता है।
विज्ञापन

इससे बसों को करीब आठ किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड रही है। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा जाने वाली बसों को ग्रेटर नोएडा की सवारियों उतारने के लिए अल्फा-1 से डेल्टा-1 होते हुए पी-3 से होकर जाना पड़ रहा है। जिसमें आठ किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। ग्रेटर नोएडा के अल्फा कॉमशियल बेल्ट, अल्फा-2 गोल चक्कर, डेल्टा-1, स्वर्णनगरी, पी-थ्री और यमुना प्राधिकरण के सामने रोड पर बसों को जाम से जूझना होता है। इन स्थानों से निकलने के लिए बस को 40 मिनट से एक घंटा का अतिरिक्त समय लग रहा है। जाम में यात्री परेशान रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोएडा से दादरी होते हुए बदायूं के लिए चली बस
नोएडा से सूरजपुर से दादरी होते हुए बदायूं के लिए एक बस चलाई है। बस के चलने से सवेरे के समय नोएडा से दादरी के रूट पर आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। दादरी और सूरजपुर के लोग आए दिन इस रूट पर बस चलाने की मांग कर रहे थे। नोएडा डिपो से बस का संचालन शुरू कर दिया है। बस सवेरे 6 बजे नोएडा से चलती है। नोएडा के भंगेल से होते हुए सूरजपुर, तिलपता से दादरी जाती है। जीटी रोड से बदायु के लिए जाती है। सायं को इस रूट से आठ बजे वापस लौटती है।

--------------
वर्जन





-यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान बसों के रूट डायवर्ट किया गया था। उसको अभी बदला नहीं है। प्रत्येक बस को छह से आठ किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। कई बार जाम के चलते बसों को एक घंटा तक का अधिक समय लग रहा है। रोडवेज को आर्थिक क्षति हो रही है।
-अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed