फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The district's table tennis players will be in action in Moradabad starting tomorrow.

Noida News: कल से मुरादाबाद में शॉट लगाएंगे जिले के टेबल टेनिस खिलाड़ी

Wed, 23 Sep 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
The district's table tennis players will be in action in Moradabad starting tomorrow.
नोएडा (संवाद)। मुरादाबाद के समर वैली स्कूल में शुक्रवार से चौथी यूपी रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर को होगा। इसमें जिले के 25 खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में अंडर-19 यूथ सिंगल्स, अंडर-17 जूनियर सिंगल्स, अंडर-15 सब जूनियर सिंगल्स, अंडर-13 कैडेट सिंगल्स और अंडर-11 होप्स सिंगल्स के मुकाबले होंगे। कुल 10 वर्गों में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। सेक्टर-21ए स्थित इंडियन टेबल टेनिस अकादमी के गर्व पंडित, आर्यवीर बोराह, कबीर सनन और गर्वित बहेडिया अंडर-13, 15 और 17 वर्ग में हिस्सा लेंगे। वहीं, राज्य के अंडर-17 वर्ग में पहले और अंडर-19 में दूसरे स्थान पर रहने वाली आयुषी सिंघल दोनों वर्गों में प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता नजदीक आने पर उन्होंने अभ्यास का समय बढ़ा दिया था। पिछली प्रतियोगिताओं के अनुभव के आधार पर गलतियों में सुधार किया गया है। अब उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश रैंकिंग में बढ़त बनाना है। कोच तपस सरकार ने बताया कि खिलाड़ियों ने तकनीक और कमजोरियों में सुधार पर विशेष ध्यान दिया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की रैंकिंग में भी बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed