फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The director of the company accused the HR manager of theft

कंपनी के कोरियाई निदेशक ने एचआर मैनेजर पर लगाया चोरी का आरोप

Sun, 10 Oct 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The director of the company accused the HR manager of theft
नोएडा। कोरिया की कंपनी के प्रबंध निदेशक ने पूर्व एचआर मैनेजर पर फ्लैट से डाटा, दस्तावेज, नकदी समेत कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। लॉकडाउन के दौरान हुई चोरी के मामले में कोरिया के नागरिक की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फेज दो स्थित हौजरी कॉम्पलेक्स में कोरिया के नागरिक सैग ग्यू यून की कंपनी है। वह उसमें प्रबंध निदेशक हैं। वह सेक्टर-104 स्थित एटीएस हैमलेट सोसाइटी में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कंपनी के तात्कालिक एचआर मैनेजर दीपेंद्र सिंह यादव पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब भी वह कोरिया से आते हैं सेक्टर-104 के फ्लैट में रहते हैं। उनका ज्यादातर वक्त कंपनी के गेस्ट हाउस में बीतता है। शिकायत में कहा गया है कि सेक्टर-104 के फ्लैट में कंपनी के दस्तावेज, डाटा और नकदी रखी थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जब वह कोरिया से लौटकर आए तो फ्लैट का ताला खुला था। उन्होंने अंदर देखा तो कंपनी का डाटा, दस्तावेज और तीन लाख रुपये समेत अन्य सामान गायब थे। जब कंपनी में जानकारी दी गई तो पता चला कि दीपेंद्र इस्तीफा देकर जा चुका था। पीड़ित ने एचआर मैनेजर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed