फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The dilapidated park and the drying greenery have increased concerns.

Noida News: बदहाल पार्क, सूखती हरियाली से बढ़ी चिंता

Wed, 22 Apr 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated park and the drying greenery have increased concerns.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा-1 के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की हालत इन दिनों खराब होती जा रही है। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण हरियाली तेजी से खत्म हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अक्टूबर 2025 से हॉर्टिकल्चर का ठेका न होने के चलते देखरेख प्रभावित हुई है। पानी की कमी और बढ़ती गर्मी के कारण पेड़-पौधे सूखने लगे हैं, जबकि घास भी मुरझा रही है। कभी हरे-भरे रहने वाले पार्क अब सूने नजर आ रहे हैं। पार्कों की बुनियादी सुविधाएं भी जर्जर हो चुकी हैं। कई जगह फुटपाथ टूटे हैं और सफाई व्यवस्था बदहाल है। डस्टबिन होने के बावजूद कूड़ा समय पर नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी फैल रही है। स्थानीय निवासी ओम रायजादा ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पार्कों की सफाई, मरम्मत और नियमित देखभाल शुरू करने की मांग की है, ताकि हरियाली बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed