फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The death of a woman who attempted self-immolation at the outpost

चौकी पर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की मौत

Fri, 08 Apr 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The death of a woman who attempted self-immolation at the outpost
नोएडा। गांव के लोगों के बदनाम करने और फेज टू पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर एनएसईजेड पुलिस चौकी पर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। महिला को करीब एक महीने के बाद 30 मार्च को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिली थी। 5 अप्रैल को उसकी तबीयत दोबारा खराब हो गई थी। उसे फिर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इलाहाबांस निवासी संगीता (32) पति सोनू व चार बच्चों के साथ रहती थी। संगीता का ससुराल के लोगों से विवाद था। 20 फरवरी को संगीता ने कोतवाली फेज टू पुलिस से शिकायत की थी कि गांव के नीरज व सुमित उसे बदनाम कर रहे हैं। शिकायत को कोतवाली फेज टू प्रभारी ने गंभीरता से नहीं लिया था। आरोप था कि जांच के नाम पर उसे थाने व चौकियों में बुलाकर घंटों प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

22 फरवरी को संगीता को एनएसईजेड चौकी पर बुलाया गया था। यहां जब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी तो दोपहर बाद करीब तीन बजे चौकी प्रभारी कक्ष के गेट पर महिला ने केरोसिन शरीर पर छिड़ककर आग लगा ली थी। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक मिला बेहोश, मौत
सेक्टर-11 स्थित नेहरू युवा केंद्र के पास बृहस्पतिवार सुबह बस चालक बेहोश अवस्था में मिला। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक का नाम अशोक था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed