फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The daughter-in-law put garlic and onion in the food, mother-in-law got the FIR done.

बहू ने खाने में डाला लहसुन और प्याज तो सास ने करा दी एफआईआर

Thu, 10 Mar 2022 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law put garlic and onion in the food, mother-in-law got the FIR done.
नोएडा। बहू ने खाने में लहसुन और प्याज डाल दिया तो बुजुर्ग (80) सास ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। सास का आरोप है कि बेटे के ऑफिस जाने के बाद बहू उससे मारपीट करती है। बगैर स्नान किए मंदिर को हाथ लगाती है। सास की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-17 स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड (भेल) सोसाइटी में बनारसी देवी बेटे और बहू के साथ रहती हैं। बेटा भेल में अधिकारी है। बनारसी देवी के बेटे ने वर्ष 2020 में एक मैट्रोमोनियल साइट के माध्यम से मध्य प्रदेश निवासी हर्षिका से शादी की थी। पुलिस को दी शिकायत मे बनारसी देवी ने कहा है कि बेटे के ऑफिस जाने के बाद हर्षिका उसे परेशान करती है। मारपीट भी करती है। आरोप है कि बहू ने घर में रखे आभूषण और नकदी बिना बताए निकाल लिए। आरोप है कि सास को परेशान करने के लिए बहू खाने में लहसुन-प्याज डाल देती है। जबकि वह लहसुन प्याज नहीं खाती है। सास ने रसोई में जूठा खाना रखने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि फरवरी 2021 में वह घर से बाहर थी। इस दौरान बहू ने आलमारी में रखे 50 ग्राम सोने के आभूषण और 20 हजार की नकदी निकाल ली। आरोप है कि लौटने के बाद सास के विरोध करने पर बहू ने उसे धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान बहू ने जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पहले भी महिला पुलिस से कई बार शिकायत कर चुकी है। घटना के बाद बेटे ने भी पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ दिनों पहले घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे लेकिन हर्षिका ने सीसीटीवी भी तोड़ दिए। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed