{"_id":"6ad8c747cc2c910d1a0e5b45","slug":"the-coronation-of-lord-rama-after-the-reunion-with-bharata-noida-news-c-23-1-lko1064-109814-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भरत मिलाप के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भरत मिलाप के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीलाओं में बुधवार को भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ धार्मिक आयोजनों का आनंद लिया। रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, विभीषण और वानर सेना के साथ अयोध्या लौटने का प्रसंग मंचित किया गया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्री राधा कृष्ण पार्क में रामलीला सेवा ट्रस्ट, पुराना हैबतपुर में श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट और इकोटेक-12 में प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजन किए गए। राज्याभिषेक के बाद जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्वागत किया।
ग्रेटर नोएडा के साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में विभीषण के राजतिलक, भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया।