फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Congress government had snatched away the power of the pen

Noida News: कांग्रेस सरकार ने छीनी थी कलम की ताकत - सचदेवा

Sat, 11 Oct 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
The Congress government had snatched away the power of the pen
-आपातकाल @ 50 कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, सांसद विनय भी पहुंचे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि युवा पीढ़ी को ये बताना बेहद जरूरी है कि आपातकाल में कैसे संविधान का गला घोंटा गया। शनिवार को उन्होंने डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के इमरजेंसी @ 50 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे भी पहुंचे।


वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को यह जानकारी देना है कि अपनी कुर्सी और सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस सरकार ने किस तरह संविधान का गला घोंटा और कलम की ताकत पर रोक लगाई। आज की पीढ़ी को यह समझना पड़ेगा कि इमरजेंसी कितनी भयावह थी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत की ताकत को दुनिया ने देखा है, जिससे भारतीय लोकतंत्र को नई पहचान मिली है। सचदेवा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल की लत से निकलकर वे देश के प्रति जुनून पैदा करें, तो देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में होगा। सचदेवा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नाना जी देशमुख को संविधान व लोकतंत्र का सबसे बड़ा प्रहरी बताया। उन्होंने कहा, देशवासियों की वैचारिक आजादी की रक्षा का श्रेय लोकनायक जयप्रकाश नारायण व नानाजी देशमुख को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed