फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The condition of the youth who was shot in the head is critical

Noida News: सिर में गोली मारने वाले युवक की हालत गंभीर

Mon, 01 Sep 2025 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
The condition of the youth who was shot in the head is critical
सिर में गोली मारने वाले युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में जन्मदिन की पार्टी में खुद के सिर में गोली मारने वाले युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने अभी तक मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। पुलिस ने सोमवार को पार्टी में शामिल कई युवकों से पूछताछ की। इनमें से ज्यादातर ने बताया कि घायल का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवक का युवती से अलगाव हो गया था। इसके बाद से परेशान चल रहा था। पुलिस घायल युवक के ठीक होने का इंतजार कर रही है। बुलंदशहर के खानपुर का 25 वर्षीय विक्रम ठाकुर जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में किराये का फ्लैट लेकर दो दोस्तों के साथ रह रहा है। शनिवार को विक्रम के एक दोस्त आदर्श की जन्मदिन पार्टी थी। इसमें आठ से दस लोग शामिल हुए। इसी दौरान विक्रम अपने कमरे में गया और पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed