फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The condition of the son of a member of the Women's Commission improves

Noida News: महिला आयोग के सदस्य के पुत्र की हालत में सुधार

Tue, 09 Sep 2025 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
The condition of the son of a member of the Women's Commission improves
दादरी(संवाद)। रामपुर फतेहपुर गांव तिराहे के समीप 9 दिन पूर्व ट्रक व कार की टक्कर होने पर घायल कार चालक व उत्तर प्रदेश की महिला आयोग सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला के पुत्र युगराज की हालत में सुधार हो रहा है। ऑपरेशन व सर्जरी होने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दे मेरठ के पल्लवपुरम निवासी युगराज ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में बीबीए द्वितीय की पढ़ाई कर रहा है। वह 1 सितंबर को दोपहर के समय अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर खाना खाने के लिए जा रहे थे। जब वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव तिराहे पर पहुंचे तो ट्रक व कार की टक्कर हो गई थी। टक्कर होने पर छात्रा इशिका पांडे की मौत हो गई थी। जबकि कार चालक युगराज व अन्य घायल हो गए थे। युगराज को गंभीर चोट लग गई थी। घायल होने पर उपचार ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में एक सप्ताह से चल रहा है। हालत में काफी सुधार है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed