फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The cleaning workers demonstrated by tying a black band

सफाई कर्मचारियों ने किया काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Fri, 24 Sep 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The cleaning workers demonstrated by tying a black band
The cleaning workers demonstrated by tying a black band
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारियों ने सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया। सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए वापस नगर पालिका परिसर तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारी प्रधान बसंत ने बताया कि कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने फिरोजपुर झिरका इकाई संघ के प्रधान के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए और सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग रखी। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि 17 अगस्त 2020 को प्रदेश सरकार के साथ एक बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर सहमति बनाई गई थी, लेकिन सरकार द्वारा किसी भी सहमति पर मुहर नहीं लगाई गई है। इससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पालिकाओं, परिषदों और निगमों में कार्यरत सभी अनुबंधित आधार व ठेका प्रथा, दैनिक वेतनभोगी, पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करने आदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर उप प्रधान सुदेश, उप प्रधान गीता, सचिव हेमंत, खजांची सुरेश, जगराम जमादार, संजय, मंगल, करण सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed