{"_id":"68f7e7ee2cdd2f58a501a71d","slug":"the-city-saw-an-additional-50-tons-of-garbage-during-diwali-resulting-in-heaps-of-garbage-na-news-c-17-roh1020-748451-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली पर शहर में बढ़ा 50 टन अतिरिक्त कूड़ा, लगे कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली पर शहर में बढ़ा 50 टन अतिरिक्त कूड़ा, लगे कचरे के ढेर
Wed, 22 Oct 2025 01:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
25...शहर में झज्जर रोड टी प्वाइंट पर मंगलवार दोपहर बाद लगा कूड़े का ढ़ेर । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। दिवाली पर लोगों ने जहां घरों में साफ-सफाई की तो वहीं जमकर खरीदारी भी हुई। इसके चलते शहर में 50 टन अतिरिक्त कूड़ा बढ़ गया। वहीं, शहर में कूड़ा उठाने के इंतजाम नाकाफी साबित हुए और सड़कों पर अनेक जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। दोपहर बाद तक भी कई स्थानों पर कूड़ा पड़ा रहा।
ठेकेदारों की ओर सेघर-घर गाड़ी भेजने व रोजाना दो समय कूड़ा उठाने का दावा किया जा रहा है। रोहतक नगर निगम में रोजाना 250 टन कूड़ा निकलता है। इसमें दिवाली पर करीब 50 टन कूड़ा बढ़ गया।
शहर के हैफेड चौक के पास, सैनी काॅलेज रोड पर पुलिस लाइन के पास, पालिका बाजार के सामने, झज्जर रोड टी पॉइंट के पास, सुनारिया रोड, झज्जर रोड, हिसार रोड, सोनीपत रोड पर छोटूराम स्टेडियम के पास व एलिवेटिड ट्रैक के नीचे, गांधी कैंप बाजार के निकट, पुराना आईटीआई परिसर के अलावा आउटर बाईपास समेत अनेक जगह मंगलवार दोपहर बाद तक भी कूड़े के ढेर लगे देखे गए। हालांकि, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि दिवाली पर तमाम घरों में सफाई व खरीदारी के चलते कूड़ा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
हमारे पास घर-घर कूड़ा लेने व उठान के लिए 125 कर्मचारी लगाए गए हैं जो कूड़ा उठाने वाली गाड़ी, ट्रैक्टर, बुलडोजर, रेहड़ी व हाईवा पर तैनात हैं। रोजाना दो समय कूड़ा उठाया जा रहा है।
- सूर्यांश, सफाई ठेकेदार वार्ड एक से पांच और 18 से 22 तक
-- -- -- -- -- -
दिवाली पर कूड़ा बढ़ गया है जिसका उठान निरंतर किया जा रहा है। कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त संसाधन भी लगाए गए हैं। रात के समय भी सफाई की गई। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- डाॅ. आनंद शर्मा, नगर निगम आयुक्त