फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The city is painted in patriotism on Independence Day

Noida News: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति में रंगा शहर

Sat, 16 Aug 2025 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
The city is painted in patriotism on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति में रंगा शहर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के सेक्टर, सोसाइटियों और गांवों में जगह-जगह हुआ झंडोतोलन, निकाली तिरंगा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में स्कूल-कॉलेजों, सेक्टर व सोसाइटियों समेत सरकारी और निजी दफ्तरों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट और नोेएडा के कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर समाजसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों, किसानों और स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और बच्चों को मिठाइयां और गिफ्ट बांटे गए।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। अधिकारियों, कर्मचारियों और धर्म पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संध्या गुप्ता को शाॅल भेंट कर सम्मान किया। धर्म पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह, राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भैरपाल पाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे, मुख्य कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव समेत अधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद जिलाधिकारी ने नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

वहीं जिला कोर्ट बार एसोसिएशन नोएडा के सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी, जिला जज मलखान सिंह तथा सचिव अजीत नागर ने ध्वजारोहण किया। वहीं दादरी एनटीपीसी टाउनशिप स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में कार्यकारी निदेशक चंद्रमौली कशीना ने ध्वजारोहण किया। दुजाना गांव में युवा शक्ति ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली दादी सती मंदिर से शुरू हुई, अच्छेजा, सादुल्लापुर, डेरी मच्छा, कूड़ी खेड़ा, महावड, बंबावड, कल्दा, कचेड़ा आदि गांव में होकर दादी सती मंदिर पर समापन किया। दादरी के प्रताप विहार कालोनी स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल में प्रबंधक आभा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। धूम मानिकपुर गांव स्थित डीसेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक टीकाराम शर्मा ने ध्वजारोहण किया। दादरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सपना शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता, प्रो चांसलर वाइ.के. गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने हिंदी कविता और टॉक शो के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। इस दौरान डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ आरसी सिंह, डॉ अजीत कुमार समेत मौजूद रहे। वहीं जेपी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूल के अध्यक्ष अरुण केडिया ने ध्वजारोहण किया। वहीं ग्रेनो वेस्ट के हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।
वहीं जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जयप्रकाश सेवा संस्थान के प्रबंध न्यासी मनोज गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय के बैंड ने प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। वहीं गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मटकी सजाने की प्रतियोगिता और विभिन्न खेलों में सभी निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अक्षय, सोनिया, आहुजा म्रिग, रति, शालिनी, शीतल, मयंक, अनुरुद्ध समेत लोग मौजूद रहे।
103 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री ने किया ध्वजारोहण
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसाइटी में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री देवी ने ध्वजारोहण किया। सोसाइटी के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में दस वर्षीय अथर्व भार्गव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सोसाइटी अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ तथा उपाध्यक्ष जे पी पांडेय ने अथर्व भार्गव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अरुण बडोला, सुमन कुमार झा, राजेश कुमार, संतोष चौधरी,संजीत, कृष्ण मोहन, हिमानी जोशी, हरे, केदार सिंह, पुनीत झा, प्रसन्नजीत सेन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में एओए अध्यक्ष अजय भान शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सोसाइटी के बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जबकि ईटा-1 सेक्टर में नन्हक फाउंडेशन के सेंटर बिगनिंग मिशन एजुकेशन पर तिरंगे फहराया। इस मौके पर समाजसेवी मंजीत सिंह, विजेंद्र आर्य, डॉ रश्मि गुप्ता, आलोक सिंह, हरेंद्र भाटी, आराधना, राधिका, अनिल सिन्हा, संस्थापक अध्यक्ष साधना सिन्हा समेत लोग मौजूद रहे।

स्कूल, कॉलेज के साथ घरों में शान से लहराया तिरंगा
दनकौर/रबुपुरा/बिलासपुर/जेवर। आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को स्कूल से लेकर कॉलेज, सरकारी भवनों के साथ घरों में तिरंगा शान से लहराया। लोगों ने सुबह से ही तिरंगा फहराना शुरू कर दिया था। हर तरफ लोग देशभक्ति के रंग में दिखें। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रबुपुरा के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, पब्लिक इंटर कॉलेज के साथ कोतवाली व नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दनकौर के द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में 85 फीट का तिरंगा फहराया गया। आयोजक संदीप जैन व सोनू वर्मा ने बताया कि कस्बे के एक व्यक्ति ने अपने पिता की स्मृति में इस विशाल राष्ट्रीय ध्वज को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के लिए समर्पित किया है। उधर बिलासपुर कस्बे के कॉलेज आफ एजुकेशन में पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने ध्वजारोहण किया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष लता संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रेमवती कुंजीलाल विद्यालय में प्रबंधक सुधीर कुमार व सुखानंद जैन ने ध्वजारोहण किया।

उधर जेवर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज में और एसडीएम अभय कुमार सिंह ने तहसील परिसर में तिरंगा फहराया। एसीपी सार्थक सेंगर ने जेवर कोतवाली परिसर में ध्वजारोहण किया। वहीं प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति शर्मा ने विद्यालय में तिरंगा झंडा फहराया। रेडिसन द स्कूल नीमका के चेयरमैन एसके शर्मा और एसएसएसआईसी कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। समारोह के समापन पर छात्रों को मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed