{"_id":"5d6830f38ebc3e017d361ca2","slug":"the-child-was-beaten-up-by-an-elderly-monk-as-a-thief-grnoida-news-noi4580396123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर समझकर साधु को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर समझकर साधु को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा चोर समझकर बुजुर्ग साधु को पीटा
दनकौर। 24 घंटे में दूसरी बार बच्चा चोर के शक में पिटाई का मामला सामने आया है। इस बार कोतवाली क्षेत्र में बच्चा चोर समझकर लोगों से बुजुर्ग साधु की पिटाई कर दी। बुधवार रात को हुई वारदात के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को लोगों से छुड़ाया। इससे पहले मंगलवार रात क्षेत्र के कनारसी गांव में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की बच्च चोर समझकर पिटाई कर दी गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार देर शाम दनकौर के बस अड्डा रोड पर करीब 70 वर्षीय साधु दुकान से सामान लेने के लिए आया था। साधु के हाथ में किसी बच्चे की किताब थी। उसके देखकर लोगों को बच्चा चोर होने का शक हुआ। लोगों ने उससे पूछताछ करने के बहाने से पास में ही स्थित एक दुकान में बुला लिया। आरोप है कि दुकान में उनके साथ हाथापाई की गई। इस दौरान बुजुर्ग साधु ने भीड़ से पीड़ित ने छोड़ने की काफी विनती की। लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि साधु के थैले में उसके परिवार के किसी बच्चे की किताब रखी थी। इसी वजह से लोगों ने उनको बच्चा चोर समझकर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
---
शक हो तो पुलिस को दें सूचना, खुद कानून हाथ में न लें
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में पिछले दो दिनों में लोगों ने बच्चा चोर के शक में दो लोगों की जमकर पिटाई की है। जबकि पुलिस जांच में एक व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर और दूसरा साधु निकला। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए हैं कि लोग बच्चा चोर के शक में संदिग्धों से मारपीट नहीं करें। मामले की सूचना थाने के मोबाइल नंबर 9870395072 या 100 नंबर पर दें। मारपीट करने वाले लोगों को चिह्नित कर सख्त करवाई की जाएगी।