{"_id":"68fa80bfccbe65042f07b3b9","slug":"the-chief-minister-reviewed-the-1200-feet-long-ropeway-being-constructed-on-dhosi-mountain-na-news-c-196-1-nnl1010-131360-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ढोसी पहाड़ पर बन रहे 1200 फीट लंबे रोपवे की सीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ढोसी पहाड़ पर बन रहे 1200 फीट लंबे रोपवे की सीएम ने की समीक्षा
Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। ढोसी पहाड़ पर रोपवे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रोपवे लगभग 1200 फीट लंबा होगा। ढोसी पहाड़ी पर रोपवे का निर्माण नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को ढोसी हिल को वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन योजना के तहत विकसित करने के प्रोजेक्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस मौके पर पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने प्रोजेक्ट की वर्तमान प्रगति और भविष्य की योजनाओं का ब्योरा प्रस्तुत किया।
सीएम ने अधिकारियों को इस ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि ढोसी हिल, जो ऋषि च्यवन की तपस्थली और च्यवनप्राश का उद्गम स्थल माना जाता है, उसे धार्मिक, सांस्कृतिक, और साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने प्रोजेक्ट में प्रस्तावित रोपवे निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग तीर्थयात्री भी आसानी से पहाड़ी के शिखर तक पहुंच सकें।